प्रधानों में फूट डालने का कुचक्र रच रही योगी सरकार: अशोक

फतेहपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि पहले पार्टियों में पंचायत प्रकोष्ठ का गठन होता था लेकिन इस बार भाजपा पूरे प्रदेश में पंचायत प्रकोष्ठ में ही प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बनाकर साथियों में फूट डालने का काम कर रही है। इसलिए प्रधान किसी के बहकावे में न आएं। तत्पश्चात उन्होने हथगाम व हस्वा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किए। उधर प्रधानों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।बांदा जनपद से कानपुर जाते समय अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने जनपद प्रवास किया। जैसे ही इसकी जानकारी जिले के प्रधानों को हुई तो प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अगुवाई में प्रधानों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री जादौन ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रधानों में फूट डालने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रधान साथी किसी के बहकावे में न आएं। संगठन में एकजुटता बनाए रखें। प्रधानों के हक की लड़ाई लगातार लड़ी जाएगी। उन्होने हथगाम ब्लाक में बलराम पाल को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष चुना। वहीं हस्वा ब्लाक में नितिन कुमार शुक्ला को अध्यक्ष बनाया। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नवमनोनीत ब्लाक अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अवधेश यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह बड़कू, संजीव सिंह, सूरज पाल यादव, सत्यनरायन पटेल, हेमलता पटेल, स्वामी शरन पाल, उदय सिंह मौर्य, रघुवंश यादव, विमल पाल, भोला शंकर द्विवेदी, सरवन यादव, ललित सैनी, जफर अली, अब्दुल रब, रामू सिंह, सतेंद्र सिंह, नियाज अहमद, संतोष मौर्या, रामहित मौर्या, खतीब, हरिओम, मो. कलीम, उमाशंकर लोधी, अमित दीक्षित, अभय सिंह भी मौजूद रहे।