जिलाधिकारी ने कठौरी में बने स्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर दिये निर्देश

चंदौली | निराश्रित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल कठौरी का जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोवंशों की बेहतर ढंग से देख-रेख किए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर सभी पशुओं को स्वस्थ्य पाया गया। साथ ही चिकित्सक को निर्देशित कर कहा कि नियमित भ्रमण कर देख रेख सुनिश्चित रखा जाय। इसके अलावा पशुओं को भूसा, चुनी, चोकर व हरा चारा के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां उप पशु चिकित्साधिकारी से गोवंश को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहां कि क्षेत्र में निराश्रित (छुट्टा) पशुओ की जानकारी मिले तो तत्काल उसे पशु आश्रय स्थल में लाया जाए। प्रा0वि0 में छात्र-छात्राओं हेतु बनने वाले एमडीएम हेतु प्रस्तावित गोबर्धन प्लांट गैस का जिलाधिकारी द्वारा जायजा लिया गया। निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में आश्रय स्थल पर नीम के पेड़ का पौधरोपण किया साथ ही निर्देशित किया कि ट्री गार्ड लगाकर नियमित देख रेख सुनिश्चित करें।