उमरे महिला हॉकी खिलाड़ी, गुरजीत कौर और निशा करेंगी टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व

प्रयागराज।उत्तर मध्य रेलवे की दो महिला हॉकी खिलाड़ी, सुश्री गुरजीत कौर और सुश्री निशा को टोक्यो ओलंपिक २०२० में भाग लेने के लिए भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए चुना गया है। निशा और गुरजीत कौर सीनियर क्लर्क हैं और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे वीके त्रिपाठी ने गुरजीत और निशा को बधाई दी है और आगामी खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। टोक्यो ओलंपिक २०२० में भाग लेने के लिए भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए जिन भारतीय रेल हॉकी महिला खिलाड॰ियों का चयन किया गया है, उनके नाम हैं: – सुश्री दीप ग्रेस एक्का (पश्चिम रेल ), सुश्री निक्की प्रधान (दक्षिण पूर्व रेल ), सुश्री गुरजीत कौर (उत्तर मध्य रेल ), सुश्री निशा (उत्तर मध्य रेल ), सुश्री नेहा (उत्तर रेल ) ), सुश्री सुशीला चानू (मध्य रेल), सुश्री मोनिका (मध्य रेल ), सुश्री नवजोत कौर (आरसीएफ), सुश्री सलीमा टेटे (दक्षिण पूर्व रेल ), सुश्री नवनीत कौर (पश्चिम रेल ), सुश्री लालरेम्सियामी (आरसीएफ), सुश्री वंदना कटरिया (मध्य रेल ), सुश्री शर्मिला – उत्तर रेल में भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। भारतीय टीम की चुनी गई१६ खिलाडयों में से १३ खिलाड़ी भारतीय रेलवे से हैं।