बबेरू में एसडीएम सुरभि ने किया पौधरोपण अभियान का आगाज

बाँदा।बबेरू तहसील परिसर में मंगलवार को एसडीएम ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान लगभग 50 पौधे लगाए गए। वहीं तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक को ग्राम पंचायतों में पौधरोपण करने के लिए कहा गया।कई तरह के पौधों को लगाया गया,उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा, तहसीलदार अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत हुई। एसडीएम ने सभी राजस्व कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पौधे लगाने के लिए लोग जागरूक करें। जो भी पौधे लगाए जा रहे हैं, उनकी देखभाल भी करें।इस दौरान नीम, शीशम, अमरूद, सफेदा, पीपल, आम आदि वृक्षों को लगाया गया। कहा कि पेड़ लगाने से कई तरह से लाभ होता है। शुद्ध वातावरण ऑक्सीजन प्राप्त होती है। धरती पर हरियाली रहती है। साथ ही पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। पर्यावरण को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी सहित अन्य कर्मचारी व राजस्व निरीक्षक लेखपाल मौजूद रहे।