पत्नी को छत से फेंका नीचे,हालत गंभीर

बांदा।शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार वो दहेज की मांग को लेकर आए दिन विवाद करता है।जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जरोहरा निवासी रोहित यादव जो कि शराब पीने का आदि है। उसने रविवार को अपनी पत्नी शोभा देवी को पहले तो मारापीटा। फिर उसे खींचता हुआ वो छत पर ले गया और वहां से उसे नीचे फेंक दिया। इस घटना में उसे कई गंभीर चोटें आई हैं।महिला के छत से गिरते ही लड़के के घरवालों और आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को 112 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचते ही रोहित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शोभा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।शोभा के भाई विमलेश कुमार यादव ने बताया कि उसकी बहन के साथ आरोपी पति आए दिन गाली गलौज व मारपीट करता है और दहेज के रुपए व जमीन की मांग करता है। आज भी मारते हुए छत पर ले गया और उसको ऊपर से फेंक दिया। जिससे बहन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।वहीं आरोपी युवक के पिता दादूराम ने लड़के के द्वारा की गई घटनाओं को स्वीकारते हुए बताया कि उसका लड़का शराब के नशे में बहू के साथ मारपीट करता है। बहु को ले जाकर छत से फेंक दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी पति को थाने पकड़ कर ले गई है।