विधायक के हाथों प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

फतेहपुर। निखार वूमेंस ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में डीएसटी ट्रेनिंग हासिल करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। यह इंस्टीट्यूट छात्राओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। सभी अतिथियों ने इंस्टीट्यूट के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार मधुसूदन दीक्षित, आईटीआई उप प्रधानाचार्य अशोक, महिला थानाध्यक्ष किरन, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल रस्तोगी, जिला वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अजय त्रिपाठी, सुशीला शिवहरे सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। डीएसटी ट्रेनिंग करने वाली आईटीआई फतेहपुर, खागा, बिंदकी, जहानाबाद, सिविल लाइन की 162 छात्राओं को अतिथियों ने सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साहित्यकार ने काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीआई के उप प्रधानाचार्य अशोक ने छात्राओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए इंस्टीट्यूट निदेशक डा. माधुरी साहू के कार्यों की प्रशंसा की। महिला थानाध्यक्ष ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने भारत की बेटियों का मार्गदर्शन और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में निदेशक ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन अनुष्का सिंह व दीपिका सिंह ने किया।