किम जोंग ने माना उत्तर कोरिया गंभीर खाद्य संकट की चपेट में

प्योंगयांग उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग.उन ने गुरुवार को स्वीकार किया कि उनका देश खाद्य पदार्थों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है।श्री किम जोंग ने प्योंगयांग में वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा लोगों के भोजन की स्थिति अब तनावपूर्ण होती जा रही है।