कानपुर से 9 दिन पहले अपह्त युवक बांदा में मिला

बांदा।कानपुर से 9 दिन पहले अपह्त युवक गुरुवार दोपहर बांदा में मिला है। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की सूचना कानपुर पुलिस को दे दी गई है।गुरुवार दोपहर को पीआरवी 0803 गश्त कर रही थी।इसी दौरान पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव के पास एक युवक मिला। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था। पुलिस ने उसके आजाद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामविशाल उर्फ़ भग्गू पुत्र करोड़ी लाल बताया है। वह कानपुर के सजेती थाना अंतर्गत धन्ना बुजुर्ग का रहने वाला है।पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया उसने आरोप लगाया कि 14 जून को रामप्रताप सचान ने उसका अपहरण कर किया था। उसे जंगल में बांधकर रखा। खाना-पानी भी नहीं दिया। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आज उसको सूनसान जगह पर छोड़कर भाग गया।उसने अपने घर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। वहीं, लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि प्राथमिक उपचारके बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। कानपुर नगर पुलिस से संपर्क कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।