सार्वजनिक भूमि पर दबंग करा रहा निर्माण

चित्रकूट। सार्वजनिक भूमि में दबंगों के जबरन कब्जा रोके जाने को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी को सौपा है। मांग की है कि सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाया जाए। शुक्रवार को पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के कुचारम गांव के ग्रामीण छोटेलाल, कल्पना, कौशिल्या, शोभा देवी, सरोज देवी, ननकू, नन्हे, दद्दुल, हीरामनी आदि कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम संबोधित एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव को सौपे पत्र में कहा कि एक बीघा सार्वजनिक भूमि में गांव के लोग बारात आदि कार्यक्रम करते हैं। भूमि में सरकारी हैंडपंप, पीपल का पेड़ भी लगा है। गुरुवार को गांव के दबंग सार्वजनिक भूमि में पिलर बनाकर बाउंड्री निर्माण कराने की फिराक में है। मना करने पर लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा होते हैं। ग्रामीणों ने मााग किया कि साव्रजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाए।