गुमशुदा महिला सबीना बानो का नहीं लगा सुराग

बहराइच। थानाध्यक्ष रामगांव ने जानकारी दी कि सबीना बानो पत्नी हसीब खां निवासी ग्राम सोहरवा थाना रामगांव बीते 11 जनवरी 2022 को बैंक से वीसी का पैसा निकालने गयी थी। तभी से वह लापता है। जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष, रंग गोरा, मोटा शरीर, गोल चेहरा, कद लगभग 04-05 फिट। श्रीमती सबीना पीला सलवार कमीज तथा पीले रंग का दुपट्टा पहने हुए है। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर दिनांक 16 अपै्रल 2022 को मु.अ.सं. 124/22 धारा 498ए, 304बी आईपीसी व 3/4डीपी एक्ट में गुमशुदगी पंजीकृत है। थानाध्यक्ष रामगांव ने बताया कि श्रीमती सबीना बानों के बारे में यदि कोई भी जानकारी हो तो पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी के मो.न. 9454401369, थानाध्यक्ष रामगांव के मो.न. 9454402983 तथा उप निरीक्षक शशि प्रताप सिंह, थाना रामगांव के मो.न. 9651255265 पर सूचित किया जा सकता है।