बताई योजनाएं, महिलाओं की गोद भराई भी की

चित्रकूट। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार को भरतकूप के नईदुनिया डफाई में जन चैपाल में समस्याएं सुनी। कोल बस्ती की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के निदान के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं। इसके अलावा बस्ती की एक महिला के बच्चे का अन्न प्राशन व दो महिलाओं की गोद भराई की। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी व महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वयक मीनू सिंह, संध्या गुप्ता, चाइल्ड लाइन टीम से विशेष त्रिपाठी, नीलू, दीपा आदि मौजूद रहे।