पांच वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी।जिले में अलग – अलग थानों द्वारा पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त अश्वनी त्रिपाठी पुत्र बलराम प्रसाद त्रिपाठी निवासी बरुआ थाना पश्चिम शरीरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।इसी प्रकार थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त जयचन्द पुत्र गालजार निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।इसी प्रकार थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त भोला पुत्र मनोहर पासी निवासी कायमपुर थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त कैलाश चिकवा पुत्र नकऊ निवासी भगोतीगंज व रामचन्द्र पुत्र चौबे निवासी पहलू का पुरवा थाना सराय अकिल को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।