जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 लोगो ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण

जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 लोगो ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण

प्रयागराज | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रज्ञा सिंह द्वितीय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद नलिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से गुरूवार को जनपद न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश, इलाहाबाद द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनपद न्यायालय के समस्त अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगणों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसका लाभ उठाया गया। इस अवसर पर डाॅक्टरों के पैनल द्वारा विभिन्न जांच की गयी तथा दवा का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 17.06.2022 को भी किया जायेगा।