शहर के 6 होटलों पर पुलिस ने मारा छापा

बांदा।शहर के होटलों में संदिग्ध अपराधियों की तलाश में एसपी ने मंगलवार रात 10 बजे छापा मारा। होटल और ढाबा में रुके लोगों के आईडी कार्ड चेक किया और उनकी जानकारी ली। चेकिंग के दौरान एक होटल में एक लड़का और लड़की भी में मिले, जो घर से भागकर आए हुए थे। पुलिस ने घर वालों को सूचित कर दिया।पुलिस रात 10 बजे से 12 बजे तक 6 होटलों और ढाबों पर चेकिंग की। एसपी ने बताया कि हर माह रूटीन चेकिंग होती है। उसी के अंतर्गत चेकिंग की जा रही है हलांकि, इसे आने वाले जुमे की नमाज पर बवाल होने की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। एक होटल में बस्ती थाना रुदौली घर से भाग कर आया प्रेमी जोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की पूछताछ में बताया की वो लोग घर से भाग कर आए हैं। इसकी जानकारी थाना रुदौली से की तो पता चला की थाने में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। रुदौली पुलिस इनको लेने चल दी है।वहीं राकेश कुमार सीओ सिटी ने बताया कि आज रात सभी होटल लाज और ढाबा की चेकिंग की गई है। जिसमें विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों अपराधियों के बारे में जांच पड़ताल की गई है। जो लोग रेगुलर आने जाने वाले हैं। उन्हें छोड़कर बाकी से पूछताछ की गई है। बस्ती से एक लड़का और लड़की घर से भाग कर यहां छुपे थे। उन्हें बरामद कर लिया गया है।