आहूजा ने रुपईडीहा पत्रकार संघ के पत्रकारों को किया सम्मानित

रूपईडीहा, बहराइच। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सेमीनार हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बहराइच जिले से कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह कसौधन गए हुए थे और उन्हें सम्मानित भी किया गया था। उन्होंने ही सम्मेलन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट के पदाधिकारियों को बताया था कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र रूपईडीहा में एक 2003 से संगठन चल रहा है जिसके पत्रकार श्रमजीवी, साफ स्वच्छ छवि के साथ क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। जिसके बाद भारत नेपाल सीमांचल क्षेत्र रुपईडीहा के स्थानीय रुपईडीहा पत्रकार संघ के पत्रकारों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए रविवार के दिन रूपईडीहा के पंचायत भवन सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रशस्ति पत्र वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया । जिसके मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत केवलपुर के प्रधान हाजी अब्दुल कलीम रहे। उन्होंने आहूजा के कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह कसौधन ने रूपईडीहा पत्रकार संघ के पत्रकार दयाशंकर शुक्ल, संजय वर्मा, एम अरशद, संजय गुप्ता, इरशाद हुसैन, रजा इमाम रिजवी, अनिल वर्मा, रईस अहमद, अमित मदेशिया, शकील अहमद, सिद्धनाथ गुप्ता, श्याम कुमार मिश्रा को दुशाला ओढा कर प्रशस्ति पत्र दिया।