नेपाल पुलिस ने स्मैक के साथ पांच युवकों किया गिरफ्तार

रूपईडीहा, बहराइच। भारत के पड़ोसी देश नेपाल जिला बाके के जमुनहा चैकी से मादक पदार्थ के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार ड्रग ब्यूरो और जमुनहा पुलिस की टीम ने 18 पुड़िया में 17 ग्राम स्मैक को एक काले बैग में छिपाकर ले जाते समय गिरफ्तार किया है। इसी तरह सोनू श्रेष्ठ और विशाल कुवंर को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगो की पहचान नेपाल के दांग लमही नगर पालिका 5 के 21 वर्षीय दिवस डांगी ,17 वर्षीय राजीव राय केसी,लमही 6 के 17 वर्षीय राजन सिंह ठाकुरी, लमही नगर पालिका 5 के सोनू श्रेष्ठ 21 वर्षीय और विशाल कुंवर 20 वर्षीय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय की हिरासत में रखा गया है।