धीना | धीना थानाक्षेत्र के अमडा वाया धीना मार्ग पर डिघ्घी गांव के समीप अज्ञात वाहन से शुक्रवार की देर रात धक्का लग गया जिससे प्रमोद राम उम्र 25 वर्ष घायल हो गए ।घायल अ वस्था में परिजनों ने रात्रि में सैयदराजा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मृतक प्रमोद अमिलोई गया थाना जशवन्तनगर जिला इटावा का निवसी है।शुक्रवार की देर रात अपनी ससुराल चखनिया से धीना रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था।उसी समय किसी अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। धीना थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया की परिजनों द्वारा आज सुबह सूचना दी गयी ।सूचना वाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।