
चित्रकूट। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बहिलपुरवा थाने में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। उन्होंने थानाध्यक्ष इंद्रजीत गौतम को निर्देश दिए की राजस्व, पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराएं। कहा कि थाना दिवस के दिन ही मामलोें का निराकरण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना के अंतर्गत 13 गांव आते हैं। डीएम ने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें महिला कांस्टेबल को निर्देश दिए कि महिलाओं के जो भी मामले प्राप्त होते हैं उनके निस्तारण के संबंध में समस्याग्रस्त से गुणवत्ता की जांच अवश्य की जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिए कि जो लावारिस वाहन खड़े हैं उनकी नीलामी की कार्यवाही हो। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मानिकपुर, उप निरीक्षक शिवमणि मिश्रा, लेखपाल, कानूनगो मौजूद रहे।