मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा

’रूपईडीहा, बहराइच। भारत के मित्र राष्ट्र नेपाल जिला बांके के शहर नेपालगंज में गुरुवार को नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह की बैठक मयूर होटल के सभागार में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक राजीव झा द्वारा की गई। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार, समाजसेवी, नेता और जनप्रतिनिधि ने इस बैठक में दोनों देशों के बीच बहुमुखी सहयोग के सभी आयामों की समीक्षा और करीबी एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक में दोनों देशों के लोगो ने संपर्क, सीमा प्रबंधन, संस्कृति समेत सहयोग के अनेक पहलुओं पर विस्तृत बातचीत की। नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह की बैठक में द्विपक्षीय पहल के कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण एवं सुदृढ़ प्रगति पर भी चर्चा हुई। नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह नेपालगंज के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के नागरिकों की सीमा पार आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए इनविनियंट पर्सन ग्रुप का गठन किया गया था। जिसमें दोनों देशों के कुल 8 लोगों की नियुक्त हुई थी। जिसने बिना जमीनी सर्वे किए ही भारत नेपाल सीमा पर आवागमन की समस्याओं के बारे में दोनों देशों की सरकारों को रिपोर्ट सौंपी दी। जिसको लेकर समूह के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह की बैठक में दोनों देशों के नागरिकों की सीमा पार आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस बात पर चर्चा हुई कि दोनों देशों के नागरिकों के निर्बाध आवागमन में कोई समस्या आती है तो मदद करे। जिस पर दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया। इस मोके पर नेपाल की ओर से ललित रवनियार, सरोज तमांग, मोहम्मद आरिफ, दिवाकर खनाल, राजीव झा,सरोज तमांग, डॉक्टर पंकज गुप्ता, दिनेश ठाकुर, मोहम्मद शकील, विनोद अग्रहरी, विनोद मैनाली, डॉ विनोद कर्ण, विनोद शुक्ला, नंदलाल वैश्य, नेपालगंज के उप मेयर कमरुद्दीन राई व भारत की ओर से व्यापार मंडल के महामंत्री संजय कुमार, वरिष्ट वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौंधन मनीराम शर्मा, इरशाद हुसैन, महबूब अहमद, रईस अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।