जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बाद पंजाब में भी होगी सेब की खेती

अमृतसर। पंजाब में जम्मू-कश्मीर के ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सेब भी मौसम के हिसाब के साथ मिल जाते हैं। इन सेबों को पंजाब के लोग बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। बड़ी बात यह हैं कि पंजाब के लोगों को अब जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के सेबों साथ-साथ पंजाब के सेब का स्वाद भी चखने का मौका मिल रहा है। फलों की मंडियों और दुकानों पर अब व्यक्तियों द्वारा पंजाब का सेब भी बेचा जाएगा।बता दें कि सेब ठंडे स्थानों पर लगते हैं, परन्तु अब यह सेब पंजाब में भी लगने वाले हैं।दरअसल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के खेती विभाग ने ऐसा संभव कर दिखाया है। इसलिए जी.एन.डी.यू. कंपलैक्स में सेब के 50 पौधों का एक बाग तैयार किया गया है, जिस पर सेब लगने शुरू हो गए हैं। इसलिए टिशू तैयार करने का काम भी चल रहा है, जो बहुत जल्दी किसानों तक पहुंचा जाएंगे। ऐसा होने पर किसान अब अपने खेतों में सेबों के पौधे लगा सकता है। बता दें कि यह प्राजैकट सैंटर फॉर एग्रीकल्चर रिर्सच इनोवेशन अधीन चल रहा है।