पुण्यतिथि पर याद किये देश के प्रथम सेवक प्रधानमंत्री पं0 नेहरू

लखनऊ।आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के नायक पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और नेहरू जी के जीवन एवं उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला ।प्रवक्ता आसिफ रिजवी ने बताया कि पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पं0 नेहरू का देश की आजादी में योगदान और स्वतंत्रता पश्चात भारत निर्माण में उनकी दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के बारे में याद करते हुए कहा कि वह महामानव थे। उनकी दूरदर्शी सोच से ही भारत आज विश्व के प्रथम पंक्ति में खड़ा हैं चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या लोकतांत्रिक रूप से। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने पं0 जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पं0 नेहरू जिन्होंने अपना सवर्श्र स्वतंत्रता आन्दोलन में समर्पित कर दिया आज हम सब कांग्रेसजनों सहित सभी देशवासियों को गर्व करने की बात है जब हम भारत क बाहर विदेश जाते हैं तो हमें गांधी और नेहरू के देश की उपाधि मिलती है।प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि पं0 नेहरू को आज भाजपा लगातार अपमानित कर रही है जबकि भाजपा और संघ के लोगों ने स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग तक नहीं लिया।डिजिटल मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पं0 नेहरू को याद करते हुए कहा कि वह युगदृष्टा थे। उनके कुशल निर्देशन में भारत ने सामाजिक, लोकतांत्रिक, आर्थिक ऊंचाइयों को छुआ। आज भारत का मजबूत लोकतंत्र पं0 नेहरू की दूरदर्शी महान सोच का परिणाम है।उक्त कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कमेटी सतीश अजमानी, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, अनीस अंसारी, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश महासचिव जयकरन पटेल, जिला कांग्रसे कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, प्रदीप कन्नौजिया, रूद्र दमन सिंह बब्लू, प्रदेश प्रवक्ता, आसिफ रिजवी रिंकू, संजय शर्मा, सचिन रावत, ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेता व कायर्कर्ता उपस्थित रहे।