रंगदारी वसूलने व धमकाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रुपईडीहा, बहराइच। रंगदारी वसूलने व धमकाने वाले दो वांछित अभियुक्तों को थाना रूपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में गुरूवार को उप निरीक्षक प्रेमचंद यादव व उप निरीक्षक अमरनाथ चैहान मय हमराही पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 163/2022 अंतर्गत धारा 386, 506 धारा से संबंधित वांछित अभियुक्त विकास सिंह पुत्र श्रवण कुमार सिंह निवासी नरेनापुर दाखिला सुमेरपुर थाना रुपईडीहा व जियाउद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी नई बाजार बाबागंज थाना रुपईडीहा को रुपईडीहा रोडवेज बस स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय सदर रवाना किया गया।