दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण अभियान

दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण अभियान

जौनपुर। केराकत कस्बे के कायाकलप के लिए प्रशासन लगातार दूसरे दिन भी बुलडोजर के साथ निकल अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे को उखाड़ रही है। बीते दिन बाईपास रोड पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए ठेले खोमचे के साथ नाली व फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटवाया गया था । इसी क्रम को जारी रखते हुए बुधवार को हरकत में आते हुए प्रशासन ने नगर पंचपायत के नरहन रोड पर फुटपाथ व नाली पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया। कई दुकानदारों द्वारा नाली पर अवैध रूप से कब्जा भी बुलडोजर के माध्यम से हटवाया गया । अधिकतर अतिक्रमण बाबा घाट चैराहे तक हटवाए गए शेष हटवाए जा रहे थें। उपजिलाधिकारी राजेश चैरसिया, क्षेत्राधिकारी, सन्त प्रसाद उपाध्याय,अधिशासी अधिकारी सन्दीप कुमार व पुलिस के जवान डटे रहे।