भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बार महामंत्री का हुआ स्वागत

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज के हितों की रक्षा के लिए वह तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री बुद्ध प्रकाश सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एसोसिएशन की ओर से विधिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री बुध प्रकाश सिंह को प्रतीक चिन्ह व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह गौतम, महेंद्र सिंह परिहार ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपिका सिंह तोमर, महिला पदाधिकारी निशा तोमर, साधना सिंह, आशा सिंह, सरला सिंह, नीलम सिंह ने राजेश सिंह चैहान व बुद्ध प्रकाश सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने क्षत्रिय समाज के एकता विकास व हितो की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि जनपद का सारा क्षत्रिय समाज राजेश सिंह चैहान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चैहान व व्यवस्था का कार्य महासभा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रवि सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह, अंकित सिंह चैहान, जयदेव सिंह गौतम, सौरव सिंह, लक्ष्मण सिंह भदौरिया, ललित सिंह चंदेल, रवि प्रताप सिंह, राज ठाकुर, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश शुक्ला, रविंद्र सिंह चैहान, निर्भय सिंह परमार, वरदानी सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, रुद्रपाल सिंह परिहार, उदय प्रताप सिंह, मार्कंडेय नाथ सिंह, अतुल सिंह, योगेश सिंह, राकेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, शिवम सिंह, राम प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह, अंशु प्रताप सिंह, रवेंद्र सिंह, विभव परिहार, अनंत सिंह चंदेल, अजय भदौरिया, संग्राम सिंह, अजीत सिंह राठौर, आशीष सिंह चैहान, आशीष सिंह गौर, शिवा ठाकुर, आदित्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।