यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

फतेहपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी हितों में समुचित कार्रवाई करने से वह कभी गुरेज नहीं करेगे।शहर के राधानगर स्थित ग्लोबल स्कूल में अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव की कार्रवाई सम्पादित कराई गई। अधिवेशन के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह कुशवाहा, मंडलीय अध्यक्ष मो. नाजिम, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिवेशन का उद्घाटन सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ। बीएसए ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण समय पर कराया जाएगा। जिसके लिए सजग हैं। समस्याएं चाहे शासन या विभाग स्तर की हों उन पर समुचित कार्रवाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर करने के लिए कभी गुरेज नहीं करेंगे। जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने अधिवेशन में अपने कार्यकाल की आख्या प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों के समक्ष कोष का विवरण प्रस्तुत किया। बाद में जनपदीय अध्यक्ष ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के चुनाव कार्रवाई प्रारंभ की गई। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी हृदेश श्रीवास्तव एवं मंडलीय पर्यवेक्षक अरूणेश मिश्रा की देखरेख में चुनाव हुआ। समस्त पदों पर विनोद कुमार श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर सदस्यों की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्वाचन कर दिया गया। जिसमें अनिल सिंह जनपदीय अध्यक्ष, रत्नेश पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अविनाश उपाध्यक्ष, सुशील शुक्ला जनपदीय सचिव, रजनीकांत संयुक्त सचिव, शैलेंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, सौरभ केशरवानी आडिटर, सरिता यादव सांस्कृतिक मंत्री, दीपक यादव संगठन मंत्री व विवेक कुमार को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। तत्पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर विवेक द्विवेदी, राजेश कुमार, सुरजीत, सौरभ, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।