राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद के अध्यक्ष बने राजेंद्र

प्रयागराज।राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद के संस्थापक शिवपूजन तिवारी द्वारा राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को उनके सामाजिक कार्यों में सहभागिता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मनोज दुबे राष्ट्रीय संरक्षक, तथा गौरव द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि मुझे राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद का बहुत बड़ा दायित्व प्रदान किया गया है और मैं पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ इस दायित्व को निभाने की कोशिश करूंगा तथा मैं अपने पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ से राष्ट्रीय सनातन संस्कृति परिषद का पूरे देश में विस्तार करूंगा। राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोज दुबे को राष्ट्रीय संरक्षक तथा गौरव द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर यामिनी गोस्वामी, शुभाशीष देवनाथ, मनीष मिश्रा, बलराम द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, अतुल चौहान, अमिताभ दुबे, रेवती रमण त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, ज्ञान सिंह, अनिल कुमार, हनुमान मिश्रा, संजीव गौतम मनोज कुमार यादव बिपिन बिहारी सिंह आदि ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की।