उपकेन्द्रों का कराएं टेक्निकल ऑडिट खत्म कराएं ट्रिपिंगर:शर्मा

उपकेन्द्रों का कराएं टेक्निकल ऑडिट खत्म कराएं ट्रिपिंगर:शर्मा

लखनऊ|उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को कहा कि कई जिलों में अभी भी आपूर्ति में व्यवधान की शिकायतें मिल रही हैं। चेयरमैन यूपीपीसीएल यह सुनिश्चित करें कि सभी उपकेन्द्रों की टेक्निकल ऑडिट कराएं। जहां कमी है उसे दूर करा कर ट्रिपिंग को हर हाल में रोका जाए। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित हो।शक्तिभवन से सभी विद्युत वितरण कंपनियों के कार्यों की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ता का अधिकार है कि उसे निर्बाध और गुणवत्ता वाली बिजली मिलती रहे। उपकेन्द्र की बेहतर निगरानी न होने से बिजली की उपलब्धता होने के बाद भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति में बाधा हो रही है। उन्होंने सभी डिस्कॉम एमडी को निर्देशित किया कि उपकेन्द्र और फीडरवार निगरानी सुनिश्चित करें।