आर सेलवम पुड्डुचेरी विधानसभा अध्यक्ष होंगे

आर सेलवम पुड्डुचेरी विधानसभा अध्यक्ष होंगे

पुड्डुचेरी|केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्धारित समय की समाप्ति तक केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक आर सेलवम ने नामांकन दाखिल किया है जिससे उनके निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हो गया।मानावेली निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि श्री सेलवम के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा बुधवार को की जायेगी।इस बीच अटकलें थीं कि विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के बाद बुधवार की शाम मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगाए हालांकि उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को मंत्रियों की सूची अभी सौंपी नहीं गयी है । सुश्री सुंदरराजन इन दिनों हैदराबाद में हैं। मंत्रियों की सूची मिलने के बाद उपराज्यपाल को इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजना होगा और उसके बाद ही शपथ ग्रहण संभव हो पायेगा।सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार अब 21 जून को होगा।