करंट लगने से महिला की मौत:काम करते वक्त अचानक तार की चपेट में आई,घर में कई घंटे तक तड़पी

बांदा।घर का काम करते वक्त महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। वह उस वक्त घर में अकेली थी। घरवाले जब पहुंचे तो उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जिले के कोतवाली के किरन कॉलेज चौराहे की निवासी ममता देवी (35) अपने घर पर काम कर रही थी। तभी पास पड़े बिजली के तार से उसे करंट लग गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजनों ने पहुंचकर देखा की ममता जमीन पर पड़ी है। जिसके बाद वो लोग उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। तब तक ममता की मौत हो चुकी थी। ममता के 3 बच्चे हैं।वहीं ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया की अभी एक ममता नाम की महिला को लाया गया था। जो मृत अवस्था में यहां लाई गई थी। परिजन ने बताया की करंट लगा था। इसको शव को मॉर्चरी में रखा दिया गया है। परिजन ने बताया की भाभी घर का काम कर रही थी। पास में बिजली का तार लटक रहा था। जिसमें करंट था। काम करते करते उनका हाथ उससे टकरा गया और चिपक गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है।