फीता काटकर नेचर इन्टरप्रटेशन सेंटर का उद्घाटन

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के घडियाल सेंटर पर पर्यटकों के लिए तैयार किये गए नेचर इन्टरप्रटेशन सेंटर का प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार पर बनाई गई शार्ट फिल्म का विमोचन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी के मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर संजय कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाश दीप बधावन, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी विकास नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी अमित सिंह सहित कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारी मौजूद रहे।