अधिकारी गंभीरता के साथ सुनें समस्याएं: डीएम

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक, सुनकर समय से एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने मातहत अधिकारियों को दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 02शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की 58, विकास विभाग की 15, पुलिस विभाग की 07, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग,07 शिक्षा,01 स्वास्थ्य  सहित अन्य विभिन्न विभागो की शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश समस्त उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण समय से किया जाए। उन्होंने ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें उसे टालें नहीं। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी अतर्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहित समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।