प्रमोशन पाने पर देवेन्द्र प्रताप सिंह व शेषनाथ पाल को एपी ने दी शुभकामनाएं

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 देवेन्द्र प्रताप सिंह व उप निरीक्षक ना0पु0 शेषनाथ पाल को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र विजय शंकर मिश्रा द्वारा निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रमोशन पाने पर देवेन्द्र प्रताप सिंह व शेषनाथ पाल के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।