कांग्रेसियों ने कैम्प लागाकर सुनी जनसमस्याएं

फतेहपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहसिन खान के नेतृत्व में अजगंवा वार्ड के आकूपुर बूथ पर कैम्प का आयोजन कर जनसमस्याएं सुनी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को दर्ज करवाते हुए उन्हें निस्तारित करने की मांग किया।शनिवार को सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन खान की अगुवाई में जनसमस्याओं को सुनने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक़ उर्फ रुबाब ने शिकरत करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव 2022 को देखते हुए जनपद के सभी वार्डाे में जन समस्याओ को सुनने के लिए कैम्प लगाए जाने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में शहर कांग्रेसियों ने वार्ड नंबर एक अजगंवा के आकूपुर बूथ में कैम्प लगाकर जन समस्याओं की सुनवाई की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता चैधरी मोईन राईन, राजीव लोचन निषाद, शहर उपाध्यक्ष मो. सलीम खान, वार्ड अध्यक्ष अमर पाल गौतम उर्फ भइया लाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।