दिवंगत जिला पंचायत सदस्य को महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

बांदा। जिला पंचायत सभागार में वार्ड नंबर 12 की जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रहीं दिवंगत श्वेता सिंह गौर को श्रद्धांजलि दी गई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों के साथ सभागार में शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने श्वेता सिंह को दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, मंजू देवी, रजनी यादव, मीरा बाई पटेल, हेमलता वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।