मा0 मंत्रीगणों ने मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

 प्रयागराज | मा0 कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना एवं मा0 राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के0पी0 मलिक ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रयागराज मण्डल तथा जनपद में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मण्डलायुक्त संजय गोयल ने मा0 मंत्रीगणों को मण्डल में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आईजी राकेश कुमार सिंह ने मण्डल की कानून व्यवस्था सम्बंधी, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जनपद के विकास कार्यों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जनपद की कानून व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी मा0 मंत्रीगणों को दी। मा0 मंत्री जी ने मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डल एवं जनपद स्तर पर जो भी विकास के कार्य चल रहे है, उनकों गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराये तथा संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थिंयों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करायें। मा0 मंत्री जी ने प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों के द्वारा 100 दिनों की बनायी गयी कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को उसी के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए कहा। मा0 मंत्री ने जनपद में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा बाढ़ से निपटने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से निपटने का हल निकालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शासन स्तर से संसाधनों एवं बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। मा0 मंत्री जी ने बिजली के बिल व विद्युत कटौती सम्बंधी आ रही शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि उपभोक्ताओं के यहां पर गलत बिल भेज दिए जाते है, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मा0 मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को गलत बिल से सम्बंधित जो शिकायतें मण्डल एवं जनपद स्तर पर प्राप्त हो रही है, उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए कहा है साथ ही अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि उपभोक्ताओं के पास गलत बिल न भेजा जाए, इसके लिए जो भी  जिम्मेदार लोग है, उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। मा0 मंत्री जी ने लोकल फाल्ट से सम्बंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराये जाने के लिए कहा है। जल निगम के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को लेकर आ रही शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि गांवों में जो हैण्डपम्प लगे हुए है, वे क्रियाशील अवस्था में हो तथा खराब हैण्ड पम्पों की तत्काल रिबोरिंग कराकर पानी से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करायें। मा0 मंत्री जी ने नगर निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि नए क्षेत्रों का भी उसी तरह से विकास होना चाहिए, जैसे नगर क्षेत्र में पहले से शामिल क्षेत्रों में हुआ है। इसी तरह से नई नगर पंचायतें को भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। मा0 मंत्री जी ने तैयार हो चुके ग्राम सचिवालयों में कनेक्टीविटी जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जाये, कहीं पर कनेक्टिीविटी के कार्यों में देरी न की जाये, नही तो समबंधित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। मा0 मंत्री जी ने ग्राम सचिवालयों में जो कार्य शेष रह गया है, उसे जल्द से जल्द पूरा करायें जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी सभी गौशालाओं में चारा, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को लगातार गौशालाओं का निरीक्षण करते रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर मा0 सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, मा0 सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मा0 विधायकगणों सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।इसके उपरांत मा0 मंत्रीगणों ने बेली अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम वहां पर कावेरी ब्लाक में बच्चों के लिए बनाये गए पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्हांने वहां पर भर्ती बेली गांव की बच्ची से अस्पताल में प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्ची ने बताया कि समय से डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है तथा अन्य सभी सुविधाएं समय से प्राप्त हो रही है। अस्पताल के ओल्ड ब्लाक में बने सेमी प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण करते हुए मा0 मंत्रीगणों ने वहां पर भर्ती सभी मरीजों का हाल-चाल लेते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सभी भर्ती मरीजों के द्वारा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया। मा0 मंत्री जी ने इसी वार्ड में बने शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था को भी परखा तथा साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मा0 मंत्री जी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों से ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी नानक सरन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।