कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर सकलडीहा के लिए मांगा बिकास का सौगात

चहनियां।चंदौली | सकलडीहा विधान सभा से युवा भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर ने लखनऊ स्थित मंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर सकलडीहा विधान सभा के बिकास के लिए मदद की गुहार लगाई। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर ने युवा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर की समस्याओं से संबंधित बातों को ध्यान से सुना और उन सबके निस्तारण व समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर के प्रयास की सराहना करते हुए मंत्री ने उनके प्रयासों में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।गौरतलब है कि योगी आदित्य नाथ मंत्रीमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुलत: सकलडीहा विधान सभा के ही निवासी है। वैसे ये विधान सभा में वाराणसी के शिवपुर का प्रतिनिधित्व करते है। विधान सभा के गठन के बाद पहले धानापुर व अब सकलडीहा से कभी भी भाजपा का विधायक नही चुना गया। जिससे आज भी यह सड़कों की खस्ताहाल, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की समस्या, अच्छे अस्पताल न होने जैसी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। भाजपा नेता ने बजरिए मोबाइल बताया कि इन्हीं सब समस्याओं के समाधान सहित लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र पश्चिम वाहिनी गंगा घाट बलुआ में जल पुलिस चौकी की स्थापना, पक्के पुल पर लाइटिंग, सकलडीहा में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना, बलुआ में सांस्कृतिक मंच बनवाने, रोडवेज के लिए स्थायी स्टैंड और बसों के नियमित संचालन, नादी व सेवढी की सहकारी समितियों के जीर्णोद्धार, चहनियां में स्थायी सब्जी मंडी, 122 केवीए का विद्युत पारेषण केन्द्र, विद्युत मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग से सम्बन्धित वार्ता किया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने इस बावत बताया कि इन सभी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों मंत्रियों के साथ पत्राचार पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान हमारी सरकार द्वारा कर दिया जायेगा।