अफसरों पर रिश्वत मांगने का समूह ने लगाया आरोप

जौनपुर । समूह की महिलाओं ने अधिकारियों पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ड्राई राशन के वितरण का मानदेय आया है। जिसमें एनआरएलएम द्वारा समूह से 30 प्रतिशत की मानदेय राशि में से कमीशन मांगा जा रहा है। समूह द्वारा इसकी शिकायत शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की गई है। जिलाधिकारी ने जांच करने के आदेश दिए हैं। विकासखंड बक्सा के कई गांव में स्वयं सहायता समूह के शौचालय में समरसेबल लगाया गया था। महिलाओं का आरोप है कि समरसेबल चोरी होने के बाद समूह की महिलाओं को उसकी चाबी सौंपी गई। महिलाओं द्वारा जब ताला खोला गया तो शौचालय में समरसेबल नहीं था। समरसेबल चोरी का आरोप भी समूह की महिलाओं पर लग गया। इसके बाद समूह की महिलाएं पोखरे और बाहर लगे हुए हैंडपंप के सहारे पानी भरकर लाती हैं। इस संबंध में सेक्रेटरी द्वारा महिलाओं को तीन नोटिस भी भेजी गई। महिलाओं द्वारा चंदा इकट्ठा कर 15 हजार रुपए में समरसेबल लगवाया गया। बक्सा ब्लॉक की सीएलएफ अध्यक्ष रंजू सिंह ने आरोप लगाया है कि महिलाओं को मिलने वाले मानदेय में से 30ः कमीशन की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए की राशि मिलती है। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस में भी कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन न देने के एवज में उन्हें ब्लॉक पर दौड़ाया जाता है। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा जाता है कि कमीशन नहीं दिया जाएगा तो उनका काम भी नहीं होगा।रंजू सिंह ने बताया कि ऋषि राज, अंकुर मालवीय ऑयर जहेंद्र यादव द्वारा पैसे की मांग की जाती है।