एंबुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा

बांदा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। चालक और ईएमटी ने परिजनों की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया। दोनो जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए गए हैं। उन्हें उठाकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के खप्टिहाखुर्द गांव निवासी संगीता (23) पत्नी चुनबाद बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। घरवालों ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया। लेकिन एंबुलेंस न होने के कारण 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा जा रही थी। इसी बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। चालक सत्यकुमार ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। ईएमटी प्रमोद और चालक ने परिजनों के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। वाहन में मौजूद जीवनरक्षक दवाएं भी दी गईं। दोनो जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं, उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।