जिलाध्यक्ष की प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक पद पर होने पर किया गया स्वागत

बांदा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान संवर्ग की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शिवहरे की प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक पद पर होने पर संघ के पदाधिकारियों ने मालयार्पण कर सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लेखपाल संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में संवर्ग की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। संघ के जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे की प्रोन्नति होने पर संघ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री राकेश कुमार बुंदेला ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी पदाधिकारियों को अनुशासन व संघ की गरिमा बनाए रखते हुए संवर्ग की समस्याओं को दूर कराने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने का सुझाव दिया। बैठक में प्रिंस शुक्ला जिला उपाध्यक्ष प्रथम व अनिल कुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष द्वितीय, रविशंकर राजपूत जिला उप मंत्री, भानुप्रताप गुप्त जिला कोषाध्यक्ष, राजकुमार राजपूत, सतवंत पाल, रितुराज त्रिपाठी आदि लेखपाल मौजूद रहे।