मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

जौनपुर। नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कोतवाली चैराहे पर सभी सदस्यों की उपस्थिति में श्रमिक बन्धुओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बीमारियों से बचाव के लिये मच्छरदानी का वितरण किया गया। सर्वप्रथम डा. संदीप पाण्डेय ने समस्त श्रमिकों का स्वागत किया और बताया कि इन्हीं श्रमिक बन्धुओं की मेहनत और प्रयास से बड़े-बड़े नगरों का विकास होता है। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से श्रमिकों के सम्मान में संस्था अपनी सहभागिता निभा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक रतन सीकरी और अमन कुरैशी ने श्रमिकों को सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय बैंकर, धर्मेन्द्र सेठ, राकेश जायसवाल तथा सत्य प्रकाश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, दिलीप सिंह, विशाल तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सोनू, अतुल जायसवाल, आकाश केसरवानी उपस्थित रहे। संचालन संस्था के सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया।
फोटो 01जेएनपी। मजदूरों को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष।