जडेजा ने खेल पर ध्यान देने कप्तानी छोड़ी : सीएसके

नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कहा है कि रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक धयान देने के लिए सीएसके की कप्तानी छोड़ी है। जडेजा को 15 वें सत्र के ठीक पहले कप्तान बनाया गया था पर टीम को लगातार मिली हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। ऐसे में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को फिर कप्तानी सौंपी गयी है। माना जा रहा है कि सीएसके के प्रमोटर और प्रबंधन जडेजा के अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे और इसी वजह से उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी। एक रिपोर्ट के अनुसार जडेजा मैदान पर लय में नहीं दिखे। उनकी कप्तानी में भी सही नहीं थी। उनमें आत्मविश्वास की कमी भी नजर आयी। यह उनके बॉडी लैंग्वेज से भी दिख रहा था। जडेजा की नेतृत्व क्षमता पर भी कई दिग्गजों ने भी सवाल उठाये थे। आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और तब उनकी जगह जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। तब हर कोई इस फैसले से हैरान था क्योंकि धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल थे। अचानक मिली कप्तानी के दबाव का असर जडेजा पर साफ दिखा और एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसी वजह से सीएसके पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बेहद कम हैं। माना जा रहा है कि जडेजा ने कप्तानी का जरूरत से ज्यादा दबाव अपने पर ले लिया। इसी वजह से उनका निजी प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ। जडेजा की कप्तानी में सीएसके का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले 8 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।