बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने गठित की कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष बने अरविंद

बांदा। बुंदेलखंड नव निर्माण सेना कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष का मनोनयन करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पदोन्नति देते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई। साथ ही समाज के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के साथ ही सभी के साथ मिलकर चलने का आवाहन किया गया।क्योटरा मुक्तिधाम रोड स्थित बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के कार्यालय में सानिध्य त्रिपाठी पुत्र अरविंद त्रिपाठी निवासी ग्राम पचनेही को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रहे राहुल अवस्थी को केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव और राजीव सिंह एडवोकेट को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रिजवान अली, शैलेश कुमार शानू, आशुतोष गुप्ता और आनंद सैनी की राष्ट्रीय सचिव पद पर पदोन्नति की गई। इसी तरह प्रत्यूष मिश्रा को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राहुल अवस्थी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद साजिद, रिजवान अली, सानू रैकवार, आशुतोष गुपता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नजरे आलम, नगर प्रभारी संजय धुरिया, संदीप राज साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने समाज के कार्यों को सुचारु रूप से निर्वहन करने के लिए सभी के साथ मिलकर चलने का आश्वासन दिया।