प्रशिक्षण सत्रों का लाभ लेकर संगठन कार्य को दें गति

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने सात सत्रों में सहभागिता की। पहले व तीसरे सत्र में क्षेेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुन्द शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता व जन आधारित संगठन है। सामूहिकता, पारस्परिकता, विश्वसनीयता, आत्मीयता के आधार पर संगठन कार्य करते हैं। दूसरे व चैथे सत्र में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य महोबा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भारत प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है। रक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। पांचवे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष बांदा लवलेश सिंह ने कहा कि भारत का सुरक्षा सामथ्र्य निरन्तर बढ रहा है। हथियारों और हल्के लड़ाकू विमानों का एक्सपोर्टर है। छठवें तथा सातवें सत्र में जिला आईटी प्रमुख झांसी सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर प्रभावी दखल रखना होगा। साथ ही मीडिया के साथ प्रभावी सम्पर्क रखना चाहिए। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के सभी सत्रों में चल रहे विषय बिन्दुओं का लाभ लेकर संगठन कार्य को गति देंगे। महामंत्री आलोक पांडेय ने नियंत्रक की भूमिका निभाई। अंतिम सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रशिक्षण वर्ग में सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविंद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्रजेश, हरिओम, आनंद पटेल, युधिष्ठिर, जगदीश गौतम, नरेंद्र गुप्ता, भागवत त्रिपाठी, दशरथ प्रजापति, अखिलेश रैकवार, महेन्द्र कोटार्य, लवकुश श्रीवास, अश्विनी अवस्थी, भागवत त्रिपाठी, आभेष, अर्चना, राखी, दिव्या, सुनीता, विनीता आदि मौजूद रहे।