शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवाने से मैच हाथ से निकला : डुप्लेसिस

शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवाने से मैच हाथ से निकला : डुप्लेसिस

मुंबई । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली करारी हार के बाद खासे निराश हैं। डुप्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम के हाथों से शुरुआती ओवरों में ही मैच निकल गया था। आरसीबी की टीम इस मैच में केवल 68 रन ही बना पायी थी। वहीं हैदराबाद ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। डुप्लेसिस ने कहा कि हमने शुरुआती ओवरों में हमारे बल्लेबाज टिक नहीं पाये वहीं अगर ऐसा नहीं होता तो हमारे भी रन बनते। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को गेंदबाजों से निपटने का तरीका आना चाहिए। साथ ही कहा कि अगर हमने शुरुआती ओवरों में ही विकेट नहीं खोये होते तो हम बड़ा स्कोर बना सकते थे। हमें लगा था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होगी पर ऐसा हुआ नहीं। साथ ही कहा कि शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज को सतर्क रहना चाहिये था। उन्होंने पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मार्को यानसेन की भी तारीफ की है।