अर्जुन के बाद मुकेश की योर्कर का शिकार बने ईशान

मुंबई । मुंबई इंडियंस ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर यार्कर का निशाना बने हैं। आईपीएल के लिए हुई नीलामी में 15.25 करोड़ की मोटी रकम में खरीदे गये ईशान का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के खिलाफ मुकाबले में वह पहली ही पेवेलियन लौट गये। सीएसके टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। यह यॉर्कर गेंद थी जिसे स्विंग ने अधिक खतरनाक बना दिया।इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इसी प्रकार की एक गेंद पर पेवेलियन लौटे थे। रोहित भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे। मुकेश की गेंद पर सभी प्रयासों के बाद भी मुंबई इंडियंस के ईशान अपना बल्ला नीचे नहीं ला पाए और बोल्ड हो गये। इस दौरान ईशान का संतुलन भी बिगड़ गया वह पिच पर ही गिर पड़े। सीएसके से मुकाबले से पहले अर्जुन तेंदुलकर की एक ऐसे ही यार्कर पर ईशान बोल्ड हुए थे। अर्जुन ने भी ऐसी एक यॉर्कर फेंकी थी जिस पर ईशान संभल नहीं पाए थे।