कन्या भू्रण हत्या व डॉयल-112 पर छात्राओं ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सुरक्षा एवं सबलीकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने कन्या भू्रण हत्या और डॉयल-112 पर आधारित नुक्कड़ नाटक पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हिन्दी विभागाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र और डा. मो. अफजल ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित कविताएं पढ़ीं। सीओ सिटी आरके सिंह ने कहा कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता महिलाओं में संकोच की कमी लाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण और सबलीकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की योजनाएं प्रशंसनीय है। कार्यक्रम का संचालन डा. सबीहा रहमानी ने किया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली भी निकाली गई।