कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ डिप्टी सीएम का किया स्वागत

कौशांबी। प्रदेश सरकार में दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद पहली बार जिले में आगमन होने पर उप मुख्यमंत्री का लेहदरी पुल पर कार्यकर्ताओं ने माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री की अगवानी करते हुए जय श्री राम के जोरदार नारा लगाकर उन्हें मां शीतला धाम के मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना कराया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश सरकार में दूसरी बार ग्राम विकास सहित कई विभागों का मंत्री बनाया गया है। जिले में पहली बार पद पर आसीन होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाई कार जिले में लेहदरी पुल पर प्रवेश किया। उसी समय हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला फूल पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाकर उन्हें प्रणाम किया। उपमुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर गदगद हो गए। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ कडा शीतला देवी के मंदिर पर पहुंचकर पुरोहितों के साथ मां के दरबार में आरती और पूजा अर्चन किया। उन्होंने कहा कि मां शीतला देवी के आशीर्वाद से प्रदेश सरकार में भागीदारी करने का अवसर मिला है। गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं हम उन लोगों को हर तरह से विकास के पथ पर लेकर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। मंदिर से पूजा अर्चना के उपरांत मां शीतला गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण अंचलों में रहने वाले मेरे दिल में बसते हैं। सभी के लिए मैं जीवन पर्यंत कार्य करता रहूंगा। किसी प्रकार की ग्रामीणों या कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।