सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा, दो हत्थे चढ़े

बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया। अज्ञात शव की शिनाख्त कर दो हत्यारो को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया।बीते 29 मार्च को तीरथराम पुत्र बृजलाल निवासी जियागांव थाना रुपईडीहा द्वारा थाना रुपईडीहा पर सूचना दिया गया कि सरयू मुख्य नहर के किनारे बडकऊ पुत्र हनीफ के अरहर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर महिला के शव का पंचायतनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोट में महिला की मौत गला काटकर हत्या करना पाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी द्वारा एसओजी सहित 04 पुलिस टीमों को बरामद अज्ञात महिला के शव के पहचान एवं निर्मम हत्या कांड के खुलासे के निर्देश दिए गए। जिसके अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नानपारा डा. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में गठित एसओजी एवं पुलिस टीम के प्रयास से मृतक महिला की पहचान परिजनों द्वारा कलावती पत्नी राम प्रसाद निवासिनी मिश्रीलालपुरवा दाखिला कठौतिया थाना मुर्तिहा के रूप में की गई। इस सम्बन्ध में मृतका के पुत्र विनोद द्वारा थाना रुपईडीहा में मु.अ.स. 100/2022 धारा 302, 201 एवं 34 भा.द.वि. रामकुमार पुत्र रामप्रताप निवासी भरहा थाना रुपईडीहा एवं विनोद कुमार पुत्र सीताराम निवासी काजीपुरवा मौजा प्रतापपुर थाना फरधान जनपद खीरी के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। पुत्र विनोद द्वारा बताया गया कि मां कलावती के साथ मेरा छोटा भाई राजकुमार उम्र करीब 11 वर्ष भी गया था। उसका भी कुछ अतापता नहीं चल पा रहा है। क्षेत्राधिकारी डॉ. जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में एसओजी एवं पुलिस टीम के सहयोग से परिजनों द्वारा महिला के साथ गायब 11 वर्षीय पुत्र राजकुमार का शव भी बीते 04 अप्रैल को ग्राम अंटहवा के जंगल से बरामद हुआ था। जिसका पोस्टमार्टम कराने पर मृत्यु का कारण गला घोटना पाया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एस.ओ.जी टीम के सहयोग से थाना रुपईडीहा पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ नकवा उपरोक्त को सुबह समय 05.10 बजे खानपुर नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रामकुमार द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू नहर पटरी के झाड़ी से बरामद कर लिया गया। अभियुक्त विनोद उपरोक्त को भी घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल यू.पी.31आर9819 के साथ खान नगर साइफन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त विनोद की निशानदेही पर मृतका कलावती देवी का चप्पल भी सरयू नहर के किनारे खन्दा से बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्ष्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्र्रमोद कुमार त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, व.उ.नि. रूदल बहादुर सिंह, उ.नि. राजनरायण त्रिपाठी, उ.नि. प्रेमचन्द्र यादव, मु.आ.राजेन्द्र यादव एसओजी टीम, मु.आ. करुणेश शुक्ला, आरक्षी रवि प्रताप यादव, आरक्षी नितिन अवस्थी, आरक्षी विजय पटेल, आरक्षी अश्वनी चैधरी, आरक्षी सुरेश गुप्ता, आरक्षी नरोत्तमपुरी, मु.आ. महेश सिंह थाना रुपईडीहा शामिल रहे।