स्कूल चलो अभियान की शुरुआत 04 अप्रैल को

देवरिया।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत 04 अप्रैल 2022 को की जा रही है। इस अभियान में  मुख्यमंत्री जी का भाषण एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण कराया जायेगा।  सजीव प्रसारण से जुड़ी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।