आस्थावानों ने लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

चित्रकूट। चैत्र मास की अमावस्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगााकर मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद कामतानाथ में मत्था टेक कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस व प्रशासनिक अमला तैनात रहा।शुक्रवार को चैत्र मास की अमावस्या पर दूरदराज क्षेत्र से आए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी तट पर स्नान करने के बाद मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा की। इसके बाद कामतानाथ मंदिर में मत्था टेक कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। तेज धूप भी आस्थावानों की आस्था नहीं डिगा सकी। जय श्रीराम, जय कामतानाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। चैत्र मास होने के चलते फसलो की कटाई मडाई में जुटे है। फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने की मन्नते मांगी। सती अनुसुइया, स्फटिक शिला, प्रमोद वन, जानकीकुंड, हनुमानधारा, लक्ष्मण पहाड़ी, गुप्त गोदावरी आदि स्थलों में श्रद्धालु उमड़े। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन तैनात रहा।